राघोगढ़ ब्लॉक के मकसूदनगढ़ थाना क्षेत्र से लापता किशोरी को पुलिस ने खोज लिया। 30 अक्टूबर को थाना प्रभारी ने कहा, 8, 9 जनवरी 2025 की रात से लापता किशोरी के परिजनों ने 9 जनवरी को रिपोर्ट की। पुलिस ने 29 अक्टूबर को सूचना पर दस्तयाब कर विधिवत कार्यवाही की। 30 अक्टूबर को बाल कल्याण समिति के समक्ष में पेश किया। जहां से प्रक्रिया के बाद परिजनों को सौंप दिया है।