बूंदी: ओम एनक्लेव की ओसीएफ भूमि पर नगर परिषद की कार्रवाई, कॉलोनी के सुविधा क्षेत्र में कॉलोनाइजर द्वारा डाले गए पत्थर किए जब्त
Bundi, Bundi | Mar 6, 2024 देवपुरा में होटल आनंदी के पीछे ओम एनक्लेव कॉलोनी में जन सुविधा के लिए आरक्षित ओसीएफ भूमि पर नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए कॉलोनाइजर द्वारा खोदी गई नींव को भरवा कर कॉलोनाइजर द्वारा डाले गए पत्थरों को जब्त कर लिया। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से कॉलोनी में इस ओसीएफ भूमि को लेकर कॉलोनीवासियों तथा कॉलोनाइजर के बीच विवाद चल रहा था।