बूंदी: 7 मार्च को मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर धान मंडी धर्मशाला में भाजपा शहर मंडल की बैठक हुई आयोजित, बनाई रूपरेखा
Bundi, Bundi | Mar 5, 2024 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पहली बार 7 मार्च को बूंदी आगमन को लेकर मंगलवार को धान मंडी धर्मशाला में भाजपा शहर मंडल की बैठक आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री सुरेश अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे हवाई मार्ग से बूंदी पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि लंका गेट रोड स्थित कृषि उपज मंडी में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जहां पर सीएम विभिन्न परियोजनाओं के कार्यों का लोकार्पण करेंगे और सभा को संबोधित करेंगे।