कोलायत: कोलायत थाना क्षेत्र में बस और पिकअप की भिड़ंत, बड़ा हादसा हुआ, ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
बज्जू के समीप श्रीकोलायत थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण एक बस और पिकअप वाहन की टक्कर हो गई। बीठनोक-गड़ियाला मार्ग पर हुई इस दुर्घटना में पिकअप वाहन बस के नीचे फंस गया, जिससे उसका चालक एक घंटे तक फंसा रहा। बाद में उसे जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। घायल की पहचान नोखा के गजरुपदेसर निवासी महेश कस्वां के रूप में हुई है