कोडरमा: झूमरी तिलैया नगर परिषद वार्ड संख्या-22 गुमो माइका नेट में GPL सीजन-04 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
झूमरी तिलैया नगर परिषद वार्ड संख्या-22 के गुमो माइका नेट स्थित मजहर मोहल्ला में आयोजित GPL सीजन-04 क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। उद्घाटन के अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा सभी टीमों को खेल भावना, अनुशासन, आपसी भाईचारे और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।