नजीबाबाद: नजीबाबाद के मोहल्ला रम्पुरा में 11000 की लाइन में लगी अचानक आग, मची अफरातफरी
नजीबाबाद के मोहल्ला रमपुरा में उस समय हड़कंप मच गया, जब 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के फ्यूज में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज़ हो गईं, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग और चिंगारियां देखकर आसपास के लोग एहतियात के तौर पर अपने घरों से बाहर निकल आए। रविवार 8:00 जानकारी प्राप्त हुई।