गिरिडीह: स्टेशन रोड स्थित मोदी धर्मशाला के पास झारखंड बिजली वितरण निगम के गोदाम में लगी भीषण आग
गिरिडीह शहर के स्टेशन रोड स्थित मोदी धर्मशाला के पास झारखंड बिजली वितरण निगम के गोदाम में मंगलवार सुबह 7 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोदाम से तेज धुआं और आग की ऊंची लपटें निकलने लगीं, जिसे देखकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने की कोशिश करने लगे।