बरेली: भोजीपुरा थाना पुलिस ने 290 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
भोजपुर थाना पुलिस ने 290 ग्राम गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस में मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त इज्जत नगर थाना क्षेत्र के मुड़िया अहमदनगर का रहने वाला है।