मवाना: फंलावदा में गौ माता को 'राष्ट्र माता' का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर चल रहा 11 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान, आज सातवां दिन
Mawana, Meerut | Jun 7, 2026 फलावदा में गाय माता को राष्ट्रीय गौ माता का दर्जा दिलाने के लिए महंत गुरु श्री विक्रम भगत की अग्नि तपस्या लगातार जारी है। काले सिंह मंदिर परिसर में चल रहे कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। अनुष्ठान के सातवें दिन भी रविवार को दोपहर 2:00 बजे उन्होंने बताया कि यह अनुष्ठान चलता रहेगा।