डीडवाना: शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौन शोषण, पुलिस पर मिलीभगत के गंभीर आरोप, एसपी से न्याय की गुहार लगाई
जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक युवती ने उपस्थित होकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक देह शोषण करने और बाद में पुलिस से मिली भगत कर जबरन हस्ताक्षर कराने के गंभीर आरोप लगाए। पीड़िता ने कहा कि शादी के लिए कहने पर उसे गालियां दी गई और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई।