जालौन तहसील क्षेत्र के बिरिया खुर्द गांव निवासी व्यक्ति राशन लेने जा रहे थे,उनको स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी,जिससे वह घायल हो गए और उनका उपचार उच्च संस्थान में चल रहा है,वहीं घायल के पुत्र ने कोतवाली जालौन पुलिस को शिकायती पत्र दिया,जिस पर दिन मंगलवार समय 6 बजे मुकदमा दर्ज किया गया और वैधानिक कार्यवाही की जा रही है,घटना 11 जनवरी की है।