जलालाबाद: नगर जलालाबाद के एक मोहल्ले की महिला ने पति पर दहेज उत्पीड़न और आपराधिक कृत्य का लगाया आरोप, रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर के नगर जलालाबाद क्षेत्र एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि पति उस पर दहेज में बाइक और दो लाख रुपये लाने का दबाव बना रहा है।अप्राकृतिक संबंध बनाने का भी आरोप पीड़िता ने अपने बयान में लगाया है।