गुण्डरदेही: मटिया (ह) के आदिवासी समाज ने आत्मनिर्भरता की उपलब्धि पेश की, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने किया भूमिपूजन
गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम मटिया (ह) में विकास और सामाजिक एकजुटता की एक प्रेरक तस्वीर सामने आई है। यहाँ के आदिवासी समाज ने सरकारी मदद का इंतजार करने के बजाय अपनी मेहनत और स्वयं के संचित कोष से सामुदायिक भवन निर्माण का बीड़ा उठाया है। इस पुनीत कार्य का भूमिपूजन मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री पुष्पेंद्र चंद्राकर के करकमलों से संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पुष्पेंद्र चंद्राकर भावुक और उत्साहित नजर आए। उन्होंने समाज के इस निर्णय को स्वावलंबन का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।