बांधवगढ़: पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन 30 जून तक, पात्र व्यक्तियों के प्रस्ताव ऑनलाइन भेजने के निर्देश
कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने पद्म पुरस्कार-2027 के लिए पात्र व्यक्तियों के नामांकन निर्धारित समय-सीमा में ऑनलाइन भेजने के निर्देश दिए हैं। गृह विभाग द्वारा निर्मित अवार्ड्स पोर्टल के माध्यम से नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। जिला स्तर से प्राप्त प्रस्ताव मध्यप्रदेश शासन के पोर्टल पर 30 जून 2026 तक अपलोड किए जाएंगे। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किय