मनेर: शेरपुर में भट्ठे के पास गंगा नदी में मछली मारने के दौरान डूबने से मजदूर की मौत
Maner, Patna | Jun 1, 2026 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव स्थित एक ईंट भट्ठा के पास गंगा नदी में मछली मारने के दौरान डूब कर एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान नालंदा करने वाला कौशलेंद्र दास के रूप में की गई है।