शाहजहांपुर: कांट में करंट लगने से 5 साल के बच्चे की मौत, परिजनों ने हाईवे पर लगाया जाम, हंगामा
शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के मोहल्ला मरहैया में मंगलवार सुबह बिजली के खंभे से सपोर्ट तार में उतरे करंट से पांच वर्षीय अमन की मौत हो गई। घटना के बाद बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगों ने दोपहर में लिपुलेख भिंड हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। बता दे कि इस मामले में मृतक के पिता फुरकान की ओर से थाने में संविदा कर्मी समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरी