नागौद: सिंहपुर थाना क्षेत्र मे गवाह बनने पर युवक की दबंगों ने की बेरहमी से पिटाई, जिला अस्पताल में भर्ती
Nagod, Satna | Jun 5, 2026 सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में गवाह बनने की बात को लेकर दबंगों द्वारा एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, युवक किसी मामले में गवाह बना था, इसी बात से नाराज दबंगो ने युवक को पीटा।