चूरू: चूरू की बेटी प्रिया चौधरी का भारतीय राष्ट्रीय शूटिंग टीम में हुआ चयन, भोपाल में लहराया परचम
Churu, Churu | Dec 28, 2025 चूरू के मरुस्थलीय अंचल की प्रतिभा ने एक बार फिर देशभर में चूरू का नाम रोशन किया है। चूरू की बेटी और उभरती निशानेबाज प्रिया चौधरी का भारतीय राष्ट्रीय शूटिंग टीम में चयन हो गया है। भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित शूटिंग प्रतियोगिता में प्रिया ने 602.5 का शानदार और प्रभावशाली स्कोर हासिल कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा।