जबलपुर: राहुल गांधी के बयान पर मंत्री राकेश सिंह ने जताई आपत्ति, कहा– सुप्रीम कोर्ट को लेना चाहिए संज्ञान !!
"राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस दिशाहीन और भ्रमित है!" दरअसल जबलपुर पूर्व से विधायक और मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने राहुल गांधी के बयानों पर मीडिया के सामने शनिवार दोपहर लगभग 2 बजे जमकर गुस्सा जाहिर किया। राकेश सिंह ने कहा कि जब भी फैसले मन मुताबिक नहीं आते, तो राहुल गांधी देश की संवैधानिक संस्थाओं और अदालतों को कटघरे में खड़ा कर देते