चरखारी: चरखारी में करेंट लगाकर गाय की हत्या, दो भाइयों पर केस दर्ज, हिंदूवादी संगठन के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
चरखारी के रिवई गांव में 30 मई को खेत में गाय घुसने से नाराज दो भाइयों ने तारबाड़ी में करेंट छोड़कर गाय को मार डाला। मृत गाय को ट्रैक्टर से खींचकर 300 मीटर दूर फेंक दिया गया। घटना से नाराज सनातन धर्म सेना के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर एसडीएम धीरेन्द्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस हरकत में आई और दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।