गभाना: हाईवे दौरऊ नहर पर ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार युवक घायल हुआ
गभाना क्षेत्र में हाईवे पर दौरऊ नहर पुल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सोमवार शाम को सात बजे उस समय हुआ जब सिविल लाइन के दोदपुर निवासी इरशाद चंडौस से अलीगढ़ लौट रहे थे। तभी दौरऊ नहर पुल के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।