गुरारू: बन्दौल गांव के बधार से अज्ञात शव बरामद, हत्या की आशंका
Guraru, Gaya | Jun 23, 2026 गुरारू थाना क्षेत्र की तिलोरी पंचायत स्थित बन्दौल गांव के बधार से मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही गुरारू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।