शामली: थानाभवन क्षेत्र में दुष्कर्म और हत्या के मामले में शामली कलेक्ट्रेट पहुंचे परिवार के लोग, शव की दोबारा जांच करने की मांग
Shamli, Shamli | Jun 29, 2026 शामली के थानाभवन क्षेत्र में करीब एक महीने पहले हुई दुष्कर्म और हत्या की वारदात में मृतका के परिजन शामली कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। परिजनों ने वारदात की जांच पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए डीएम से मृतका के शव को कब्र से निकलवा कर दोबारा से पोस्टमार्टम कराने और घटना से संबंधित वीडियो साक्ष्य की एफएसएल जांच करने की मांग की है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।