मैहर: बारिश में दलदल बनी मैहर–परसमनिया घाटी सड़क, जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर लोग
मैहर। मैहर से परसमनिया पहाड़, रामपुर पाठा होकर जाने वाली घाटी मार्ग की बदहाल स्थिति एक बार फिर लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। लंबे समय से निर्माण और मरम्मत की बाट जोह रही यह सड़क बारिश शुरू होते ही कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी मुसीबतों का समाना करना पड़ रहा हैं।