कोल: किशनपुर में भागवत के दौरान गणेश प्रतिमा के चरण स्पर्श करने गई महिला की सोने की चेन हुई चोरी, पुलिस में की गई शिकायत
Koil, Aligarh | May 2, 2025 किशनपुर में भागवत के दौरान महिला की सोने की चेन चोरी हो गई। महिला शुक्रवार रात्रि भागवत सुनने गई हुई थी। भागवत के दौरान महिला गणेश प्रतिमा के चरण स्पर्श करने गई थी। पीड़ित महिला कल्पना का कहना है कि पीछे से किसी महिला ने उनके बाल खींचे और इस दौरान उनकी सोने की चेन गले से गायब हो गई।