ग्वालियर गिर्द: मजाक में भाभी की हत्या करने वाले देवर को पुलिस ने पकड़ा, पिस्तौल बरामद की
भतीजे की दष्टौन पार्टी में हर्ष फायर अपनी भाभी को मौत की नींद सुलाने वाले मनोज कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया गया है।उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए गए है।घटना शनिवार रात की है पुलिस ने उसे मंगलवार दोपहर को गिरफ्तार किया। उल्लेखनीय है कि इस घटना में ज्योति नाम की महिला की गोली लगने से मौत हो गई थी।