गिरिडीह: नावाटांड गांव में विवाहिता की मौत मामले में ससुराल वालों पर दहेज हत्या का लगा आरोप, थाने में दिया गया आवेदन
गांडेय प्रखंड के नावाटांड गाँव में एक विवाहिता की मौत के बाद शुक्रवार को ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगा। शुक्रवार सुबह 10 बजे इसको लेकर ताराटांड़ थाना में आवेदन दिया गया।शादी के बाद दोनों के दाम्पत्य जीवन से दो बच्चे भी हैं पर साजदा के ससुराल वाले शादी के कुछ दिनों बाद से ही साजदा को शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।