बालाघाट: पीएम सूर्यघर योजना से बोरिकर परिवार को मिली राहत, बिजली बिल माइनस में पहुंचा
गर्मी के मौसम में जहां कूलर, एसी, पंखे और फ्रिज के बढ़ते उपयोग से लोगों के बिजली बिल हजारों रुपए तक पहुंच रहे हैं, वहीं बालाघाट के वार्ड नंबर 33 निवासी बोरिकर परिवार अब इलाके में मिसाल बन गया है। तीन कूलर, फ्रिज, मिक्सर और कई पंखों के नियमित इस्तेमाल के बावजूद उनके घर का बिजली बिल माइनस में आ रहा है। परिवार की मनीषा बोरिकर ने बुधवार की सुबह बताया कि पहले गर्