अंजड़: मुंडियापुरा में बुजुर्ग महिला के कच्चे मकान पर गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बची जान और मकान हुआ क्षतिग्रस्त
Anjad, Barwani | Apr 5, 2026 अंजड थाना क्षेत्र के ग्राम मुंडियापुरा से एक भयावाह तस्वीर निकल कर सामने आई है जिसमें एक गरीब विधवा बुजुर्ग महिला के कच्चे मकान पर एक विशालकाय पेड़ गिर गया जिसमें उसकी जान जाते जाते बची है। दरअसल शनिवार देरशाम तेज हवा आंधी के कारण काफी नुकसान हुआ जिसमें मुंडियापुरा निवासी लक्ष्मी बाई पति नयनसिंह बर्डे का मकान क्षतिग्रस्त हो गया बताया जा रहा है।