चंदेरी: ग्राम पंचायत रामनगर में दो दिवसीय मुख्यमंत्री विवाह सम्मेलन का आयोजन
चंदेरी जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रामनगर के खेल स्टेडियम में दो दिवसीय मुख्यमंत्री विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ मिलेगा। जब इस संबंध में 19 अप्रैल की दोपहर करीबन 1:00 बजे ग्राम पंचायत सरपंच रफीक खान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सर्व सुविधाओं के साथ विवाह संपन्न कराया जाएगा।