गोला: झिझरीटांड़ में युवा आजसू की बैठक, संगठन विस्तार पर बना रोडमैप, युवाओं को पार्टी से जोड़ने का निर्णय
गोला प्रखंड के झिझरीटांड़ स्थित आजसू कार्यालय में शनिवार को युवा आजसू की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता आजसू नेता रणधीर बसेरिया तथा संचालन युवा आजसू प्रखंड संयोजक विशु रजवार ने किया। बैठक में संगठन से जुड़े कई अहम मुद्दों पर रचनात्मक चर्चा हुई और पंचायत स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।