धनघटा: धनघटा में मिशन शक्ति अभियान के तहत 5 परिवारों में हुआ सुलह, टूटते रिश्तों को मिला नया जीवन
संतकबीरनगर।पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत “साथ-साथ कार्यक्रम” के तहत थाना धनघटा स्थित परिवार परामर्श केन्द्र में रविवार को 5 परिवारों के बीच सफल सुलह-समझौता कराया गया। परिवार परामर्श केन्द्र की प्रभारी महिला उपनिरीक्षक सुश्री अंजली सरोज एवं नियुक्त काउंसलर श्री अवध नारायण मिश्र व