लवकुश नगर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बलकोरा में नली निर्माण कार्य में नाबालिग बच्चों से मजदूरी कराए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्चों से मात्र 300 रुपए में काम कराया जा रहा है। इस संबंध में वीडियो मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे का बताया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद बाल श्रम कानूनों के उल्लंघन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।