मालथोन: हाईवे रोड पर भीषण सड़क हादसे में कंटेनर ने बाइक को मारी टक्कर, 2 महिलाओं की मौत, 1 घायल
Malthon, Sagar | Apr 3, 2026 मालथौन में गुरुवार को करीब 11 से 12 बजे के बीच एन एच 44 नेशनल हाईवे रोड पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। जिसमें दो महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजा सिंह राजपूत पत्नी श्रीमती सरोज राजपूत 55 वर्ष एवं एक और महिला रश्मि राजपूत अपनी बाइक से अमझरा घाटी हनुमान मंदिर दर्शन करने गए हुए थे।