सोमवार शाम 5 बजे झाबुआ पीआरओ ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देशों के पालन में रविवार को कृषि उपज मंडी झाबुआ में पृथक से जैविक उपज का हाट बाजार लगाया गया। जैविक बाजार में अंचल के जैविक और प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों, आजीविका मिशन के समूह सदस्यों ने अपनी गुणवता और पोषण से युक्त खाद्यान सामग्री आमजन को विक्रय के लिए उपलब्ध कराई।