पंचकूला: कांग्रेस नेता रॉबर्ट वाड्रा शक्तिपीठ माता मनसा देवी और ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्रीनाडा साहिब में माथा टेकने पहुचे
कांग्रेस नेता व प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा आज पंचकूला के शक्तिपीठ माता मनसा देवी दरबार और ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाडा साहिब में माथा टेकने के लिए पहुंचे। रॉबर्ट वाड्रा को गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में सम्मानित किया गया। कांग्रेस नेता राबर्ट वाड्रा ने कहा कि मेरा यह धार्मिक दौरा है मैं देश के हर कोने में पहुंचता हूं । इस अवसर भाजपा पर भी निशाना साधा।