सोनो: तिनपुलिया के समीप अनियंत्रित गिट्टी लदा ट्रक पलटा, चालक घायल
Sono, Jamui | Apr 29, 2026 बटिया थाना क्षेत्र के तिनपुलिया के समीप बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब गिट्टी से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, ट्रक रामपुर से लखीसराय की ओर जा रहा था। इसी दौरान तिनपुलिया के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी