उज्जैन शहर: क्रिकेटर नितीश राणा ने पत्नी संग महाकालेश्वर मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल
श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार तड़के भस्म आरती के दौरान क्रिकेटर नितीश राणा ने भगवान महाकाल के दर्शन किए।वह अपनी पत्नी साँची मारवाह के साथ रात करीब 2 बजे मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर करीब दो घंटे तक भस्म आरती में हिस्सा लिया।भस्म आरती के दौरान दोनों भगवान महाकाल का जाप करते नजर आए। उन्होंने नंदी जी का पूजन कर उनके कान में अपनी मनोकामना