अशोकनगर के अक्षत रघुवंशी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2.20 करोड़ रुपए में खरीदा। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए था। अक्षत पर सनराइजर्स हैदराबाद ने भी बोली लगाई, लेकिन बाद में पीछे हट गई। अशोकनगर के बल्लेबाज अक्षत रघुवंशी ने एमपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था। इंदौर पिंक पैंथर्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने 4 मैचों में 239 रन बनाए।