सारंगपुर मार्ग पर गुरुवार देर रात करीब 3 बजे हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। नीमच से लहसुन भरकर कोलकाता जा रहा एक ट्रक कानड़ से आगे अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक अफसर पिता आबिद, उम्र 24 वर्ष, और उसका साथी मुबारिक पिता आरिफ, उम्र 25 वर्ष, निवासी मुख्तियारनगर कादराबाद जिला सीहोर,केबिन में बुरी तरह फंस गए।