महाराजगंज: खैरहनी के पास अनियंत्रित कार पुलिया से टकराई, डॉक्टर ने तीन लोगों को मृत घोषित किया, 2 को ट्रामा सेंटर किया गया रेफर
15 जुलाई बुधवार की सुबह 8:00 बजे भीषण सड़क हादसा देखने को मिला। जिसमें एक कार अनियंत्रित होकर हाईवे मार्ग के किनारे पुलिया से टकरा गई। कार में सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पांचो घायलों को बछरावां सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने 3 को मृत घोषित कर दिया। 2 को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। कार सवार लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रहे थे।