सांगानेर: भैंसलाना भादवा सड़क मार्ग पर नीलगाय से टकराकर बाइक सवार वृद्ध की मौत, पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखा
रेनवाल थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में 58 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। हादसा भैंसलाना-भादवा सड़क मार्ग पर उस समय हुआ, जब अचानक सड़क पर नीलगाय आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार,डोगीवालों का बास निवासी स्माइल खां बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान अचानक नीलगाय सामने आ गई,जिससे उनकी बाइक टकरा गई और वे गंभीर रूप से घायल हो गए