मुज़फ्फरनगर: छपार में पंचायत से बिगड़ा मामला, पति-पत्नी के झगड़े पर पंचायत हिंसक संघर्ष में बदल गई, पुलिस ने 10 को हिरासत में लिया
मुज़फ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत हिंसक हो गई। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट और पथराव हुआ। कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई। महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले और 10 आरोपियों को हिरासत में लिया।