फिरोज़ाबाद: थानाध्यक्ष उत्तर वैभव कुमार सिंह ने पुलिस टीम संग मय चोरी के ई-रिक्शा सहित ओपी सैयद स्कूल के पास से एक अभियुक्त दबोचा
28 मई 2024 को मौहल्ला बसंत विहार वादी के मकान के बाहर से ई-रिक्शा चोरी की घटना का थानाध्यक्ष उत्तर वैभव कुमार सिंह ने पुलिस टीम संग सफल अनावरण कर दिया। इस दौरान चोरी के ई-रिक्शा सहित एक अभियुक्त राजीव पुत्र राजकुमार निवासी न्यू अम्बेडकर नगर थाना उत्तर को ओपी स्कूल सैयद के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसका मेडिकल कराने के साथ ही अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।