फिरोज़ाबाद: पुलिस लाइन सभागार में सेवानिवृत्त होने वाले छह पुलिसकर्मियों को एसपी सिटी, सीओ लाइन ने ससम्मान दी विदायी
अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले छह पुलिसकर्मियों को एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा, क्षेत्राधिकारी लाइन द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रशस्ति पत्र, उपहार एवं माला पहनाकर ससम्मान विदाई दी गयी। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।