हरदोई: कोतवाली शहर के रद्धेपुरवा में छत से गिरकर सीतापुर ज़िले के कचूरा थाना महोली निवासी युवक की मौत,बहन के घर आया था
Hardoi, Hardoi | May 4, 2024 सीतापुर ज़िले के कचूरा थाना महोली निवासी 28 वर्षीय संदीप अपने पांच भाइयों में छोटा था और इकलौती बहन सरिता कोतवाली शहर के रद्धेपुरवा में ब्याही है। वह दो दिन पहले ही आया हुआ था। शुक्रवार की रात को वहीं छत पर सो रहा था,उसी बीच वह छत से नीचे गिर कर ज़ख्मी हो गया। आनन-फानन में संदीप को मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, लेकिन वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।