हरदोई: पिहानी के धोबिया आश्रम के पास बाग़ में सवायजपुर कोतवाली के रम्पुरा खम्हरिया निवासी युवक का शव लटका मिला
Hardoi, Hardoi | May 4, 2024 पिहानी कोतवाली के धोबिया आश्रम के पास बाग में सवायजपुर कोतवाली के रम्पुरा खम्हरिया निवासी विशुन दयाल का 22 वर्षीय पुत्र पेशकार का शव लटका मिला। पेशकार हरिद्वार में काम करता था। 24 अप्रैल को वह गांव आया हुआ था। पिता विशुन दयाल ने बताया कि पेशकार को उसी की प्रेमिका ने फोन कर के बुलाया था।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और जांच कर रही है।