हरदोई: बिलग्राम में पुलिस मुठभेड़ के संबंध में SP केशव चंद्र गोस्वामी ने हरदोई में दी जानकारी
Hardoi, Hardoi | May 4, 2024 एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी ने बताया कि बिलग्राम पुलिस, स्वाट, सर्विलांस और एसओजी टीम ने शुक्रवार देर रात मुठभेड़ के बाद दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं वहीं पुलिस की जवाबी कार्यवाई में एक बदमाश को पैर में गोली लगी है।