हरदोई: गोपामऊ में रेखा ईंट भट्टे के पास दो बाइकों की आमने सामने हुईं भिड़ंत,एक बाइक सवार गंभीर घायल,जिला अस्पताल में भर्ती
Hardoi, Hardoi | May 4, 2024 हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के गोपामऊ निवासी वसी अहमद पुत्र बफ्फी बाइक से हरदोई की नवीन गल्ला मंडी आ रहे थे।कि तभी रास्ते में गोपामऊ के रेखा ईंट भट्टे के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक सवार ने उनकी बाइक जा टकराई। जिसमें वसी अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए।परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को हरदोई के जिला अस्पताल में भर्ती कराया।