खिलचीपुर नगर में स्थायी वाहन पार्किंग व्यवस्था न होने से आम लोगों को बाजार से निकलने में परेशानी हो रही है। बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोग अपनी बाइक सड़कों के दोनों ओर खड़ी कर देते हैं, जिससे आए दिन जाम हो जाता है। नगर की मुख्य और सबसे व्यस्त दर्जी गली में हालात सबसे गंभीर हैं।